19 Apr 2024, 15:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब फ्लाइट में महिला से की छेड़छाड़ तो लगेगी हथकड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2017 2:24PM | Updated Date: Jan 9 2017 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अब फ्लाइट के अंदर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले यात्रियों को बड़ी सजा मिलेगी। एयरइंडिया ने 15 दिनों में हुए छेड़छाड़ के दो मामलों के बाद अंतरराराष्‍ट्रीय उड़ानों के साथ ही डोमेस्टिक (घरेलू) उड़ानों में भी हथकड़ी रखने का फैसला किया है। ये हथकड़ी उन यात्रियों के हाथों में लगाई जाएंगी, जो यात्रा के दौरान एयर होस्टेस या किसी दूसरी महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करते पाए जाएंगे। अगर किसी भी यात्री के व्यवहार से विमान में दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। 
 
एक पखवाड़े में विमान में छेड़छाड़ की दो हुई घटनाएं
एयर इंडिया के चैयरमैन अश्विन लोहानी ने बताया कि अभी तक हम इस तरह के नियंत्रक तत्वों को सिर्फ इंटनेशनल एयरलाइंस में डाला करते थे। मगर अब छोड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इन्हे घरेलू उड़ानों में भी लागू किया जाएगा। अब एयर इंडिया की सभी उड़ानों में यात्रियों के नियंत्रण के लिए ऐसे उपकरण होंगे। अश्विनी लोहानी ने बताया कि हम यात्रियों और अपने स्टॉफ की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते। एयर इंडिया ने ये फैसला कुछ बड़ी घटनाओं के बाद सुनाया है।
 
मसकट से दिल्ली जा रही एयरइंडिया की एक फ्लाइट में 2 जनवरी एक एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसके अलावा मुंबई से नेवार्क जा रही है एक फ्लाइट में भी एक यात्री ने अपनी सहयात्री के साथ गलत व्यवहार किया। ये घटना 21 दिसंबर को हुई थी। पिछले कुछ दिनों में हवाई यात्रा के दौरान छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई।
 
बेकाबू यात्री पर तुरंत होगी कार्रवाई
एयरइंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारे पायलेट विमान पर किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए जिम्मेदार यात्रियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई भी होगी। इन्हें पुलिस को भी सौंपा जाएगा। हालांकि एयरलाइन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई यात्री के खिलाफ तभी की जाएगी जब वो बिलकुल नियंत्रण से बाहर होगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »