25 Apr 2024, 06:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फोर्ब्स 2017 के 'सुपर अचीवर्स' में 30 भारतीय मूल के युवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2017 10:46AM | Updated Date: Jan 5 2017 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फोर्ब्स की साल 2017 की ‘सुपर अचीवर’ की सूची में भारतीय मूल के 30 लोगों के नाम शामिल है, जो कि अलग- अलग क्षेत्र से हैं। ये वो लोग हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है और विश्व को बदलने में यकीन रखते हैं। ये सुपर अचीवर स्वास्थ्य, विनिर्माण, खेल और वित्त जैसे 20 उद्योग क्षेत्र से हैं।
 
सूची में कुल 600 ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने पारंपरिक सोच को चुनौती दी और उद्यमियों, मनोरंजकों और शिक्षाविदों की नई पीढ़ी के नियमों को फिर से लिखा। इनमें कुछ कर गुजरने का जुनून है, जिनका लक्ष्य यथास्थिति को तोड़ना और दुनिया को बदलना है।
 
अपने जुनून से बदली दुनिया
सूची में नियो लाइट के सह-संस्थापक विवेक कोप्पार्थी का नाम शामिल है, जिनकी उम्र 27 साल है। विवेक ने पीलिया रोग में घर पर इस्तेमाल करने वाला एक छोटा प्रकाश-चिकित्सा उपकरण विकसित किया है। इसके अलावा 27 साल की प्रार्थना देसाई भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
 
इन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई को बीच में इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह विकासशील देशों में ड्रोन की मदद से लोगों का इलाज करने के लिए एक कार्यक्रम चलाना चाहती थीं। लिस्ट में रोहन सूरी, वरुण शिवराम, नेहा गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, अक्षय खन्ना जैसे भारतीय मूल के लोगों को भी शामिल किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »