25 Apr 2024, 12:00:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नौसेना प्रमुख लांबा होंगे चीफ्स आॅफ स्टाफ कमेटी के चेअरमैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 12:16PM | Updated Date: Dec 30 2016 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ही चीफ्स आॅफ स्टाफ कमेटी के चेअरमैन होंगे। वे रिटायर होने जा रहे एयरफोर्स चीफ अरूप राहा की जगह लेंगे। ऐसे में सरकार भविष्य में लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी को चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ का पद देने नहीं जा रही है, जिनकी वरिष्ठतता को दरकिनार कर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को नया आर्मी चीफ बनाया गया है। 
 
लांबा ने चेअरमैन के तौर पर जिम्मेदारी गुरुवार को ली। शनिवार को राहा के साथ आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह भी रिटायर हो जाएंगे। बीएस धनोवा नए एयरफोर्स चीफ, जबकि बिपिन रावत नए आर्मी चीफ बनेंगे। तब लांबा चीफ्स आॅफ स्टाफ कमेटी के चेअरमैन बन जाएंगे। ये पद तीनों सेनाओं के सबसे सीनियर अफसर को मिलता है, जो सेनाओं में तालमेल बनाते हुए सरकार को सलाह देता है। हालांकि यह रस्मी पद है। चेयरमैन पद को रिटायरमेंट तक रोटेशन के आधार पर दिया जाता है, सो लांबा चेयरमैन के पद पर मई 2019 में अपने रिटायरमेंट तक बने रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »