29 Mar 2024, 15:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सफलता से बौखलाई कांग्रेस लगा रही अनाप-शनाप आरोप : BJP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 8:28PM | Updated Date: Dec 29 2016 8:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय में तीन करोड़ कैश मिलने के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट है। कांग्रेस की ये बेचैनी दिखाती है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई से उन्हें कितनी तकलीफ हो रही है। 

भाजपा ने महेश शाम के मुद्दे पर भी सफाई देते हुए कहा कि पार्टी का उनसे कोई लेना देना नहीं है और ईडी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शाह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री का शाह से कोई संबंध नहीं है। प्रसाद ने कहा कि झूठे बेबुनियाद आरोप लगाना अब कांग्रेस की फितरत बन गया है। कांग्रेस को हर माल अपना कहने की इतनी आदत हो गई है कि उसी चश्मे से सभी को देखते हैं। 

भाजपा का नोटबंदी पर दावा 
नोटबंदी के फैसले के बाद भाजपा के प्रति जनता का समर्थन बढ़ा है इसकी बानगी कई राज्यों में हुए उप चुनावों और निकाय चुनावों से लगाया जा सकता है। पार्टी को महाराष्ट्र, गुजरात और चंडीगढ़ में भारी समर्थन मिला है।

कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस
भाजपा ने कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के दौरान हुए टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला ब्लाक आवंटन समेत अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार करने वालों की सबसे बड़ी संरक्षक रही है और ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई से वह तिलमिला गई है। लेकिन भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। 

राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘रोज झूठ, रोज झूठ, लेकिन हम इन झूठे आरोपों से किसी तरह से विचलित या परेशान नहीं होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी अगर यह समझती है कि हमारे प्रधानमंत्री और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर कांग्रेस समर्थित भ्रष्ट कारोबारियों एवं लोगों के खिलाफ कार्रवाई को धीमा करा पाएगी, तो यह कांग्रेस की मूर्खता है।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »