29 Mar 2024, 06:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी का लक्ष्य विफल, मोदी दें इस्तीफा: विपक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 5:28PM | Updated Date: Dec 27 2016 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व में कुछ विपक्षी दलों ने सरकार पर नोटबंदी का लक्ष्य हासिल करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस,राष्ट्रीय जनता दल, द्रमुक,झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कुछ अन्य दलों के नेताओं ने नोटबंदी के मुद्दे पर बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में नोटबंदी को आजादी के बाद का सबसे बडा घोटाला बताया और कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी का निर्णय काले धन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए किया था लेकिन वह इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »