29 Mar 2024, 17:52:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेशनल हेराल्‍ड केस: सोनिया-राहुल को राहत, स्‍वामी की अर्जी खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2016 5:14PM | Updated Date: Dec 26 2016 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दिया है। स्वामी इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों की मांग कर रहे थे। इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।
 
इसी साल अगस्त महीने में इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट से दोनों नेताओं को राहत मिली थी। दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप है कि गांधी परिवार ने हेराल्ड प्रॉपर्टी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। 
 
उन्होंने इसके चलते 2012 में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लंबी लड़ाई के बाद जून 2016 में गांधी परिवार समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट की तरफ से समन जारी किया गया। कांग्रेस की तरफ से पैरवी अभिषेक मनु सिंघवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस का पक्ष काफी मजबूत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »