25 Apr 2024, 10:57:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगस्ता घोटाला: पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी को मिली जमानत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2016 12:01PM | Updated Date: Dec 26 2016 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में भारतीय वायुसेना के प्रमुख एसपी त्यागी को जमानत पर पटियाला कोर्ट ने रिहा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक त्यागी को 2 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। इसके साथ ही एनसीआर छोड़ने से पहले उन्हें कोर्ट से परमीशन लेनी होगी। वहीं जूली त्यागी  और गौतम खेतान की जमानत पर सुनवाई 4 जनवरी को होगी। 
 
कोर्ट ने गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी है। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि जमानत की अवधि के दौरान त्यागी एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे और जांच में सहयोग करेंगे। मामले में आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »