28 Mar 2024, 23:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कालेधन के बाद अब बेनामी संपत्ति मालिको पर गिरेगी गाजः PM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 7:49PM | Updated Date: Dec 25 2016 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर 'बेनामी सम्पत्ति' से जुडे कानून को कई दशकों तक ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने बेनामी सम्पत्ति कानून को धारदार बनाया है और आने वाले दिनों में यह कानून अपना काम करेगा।

मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित इस वर्ष की आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बेनामी संपत्ति मालिकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश में 1988 से बेनामी संपत्ति कानून है लेकिन उससे संबंधित आज तक न नियमावली बनी, न ही इसे अधिसूचित किया गया लेकिन उनकी सरकार अब एक ‘धारदार’ बेनामी सम्पत्ति कानून ला रही है। आने वाले दिनों में वो कानून भी अपना काम करेगा। देशहित के लिए, जनहित के लिए, जो भी करना पडे, ये हमारी प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने पहले ही दिन कहा था, 8 नवंबर को कहा था, ये लडाई असामान्य है। 70 साल से बेईमानी और काले कारोबार में कैसी शक्तियां जुडी हुई है? उनकी ताकत कितनी है? ऐसे लोगों से मैंने जब मुकाबला करना ठान लिया है तो वे भी तो सरकार को पराजित करने के लिए रोज नये तरीके अपनाते हैं।'

बेनामी का अर्थ ऐसी संपत्ति है जो असली खरीददार के नाम पर नहीं है। टैक्स से बचने और संपत्ति का ब्यौरा न देने के उद्देश्य से लोग अपने नाम से प्रॉपर्टी नहीं खरीदते। बेनामी संपत्ति चल या अचल दोनों हो सकती है।

बेनामी संपत्ति मालिकों गिरगी पर गाज
मोदी ने इस साल की आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम में बेनामी संपत्ति मालिकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश में 1988 से बेनामी सम्पत्ति कानून है, लेकिन उससे संबंधित आज तक न नियमावली बनी, न ही इसे अधिसूचित किया गया, लेकिन उनकी सरकार अब एक 'धारदार' बेनामी सम्पत्ति कानून ला रही है। आने वाले दिनों में वो कानून भी अपना काम करेगा। देशहित के लिए, जनहित के लिए, जो भी करना पड़े, ये हमारी प्राथमिकता है।

लकी ग्राहक योजना
नोटबंदी के बाद देश में कैशलेश और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने की पहल करते हुए मोदी सरकार क्रिसमस की सौगात के रूप में दो योजनाएं शुरू कर रही है जिसमें ग्राहकों के प्रोत्साहन के लिए लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए डीजी धन व्यापार योजना शामिल है।

कैशलेस से मजदूरों का शोषण रुका
पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी के कारण मजदूरों और कामगारों का मेहनतान सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रहा है जिससे उनका शोषण रुक गया है। उन्होंने कहा, नकद भुगतान श्रमिकों के शोषण की वजह भी बन जाती है।

वैश्विक रैंकिंग में लगातार बढोतरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के किसानों और युवाओं का परिश्रम रंग ला रहा है जिससे वैश्विक रैंकिंग में भारत लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है और 'वैश्विक आर्थिक मंच' पर इसने कई क्षेत्रों में अपना नाम बड़े गौरव के साथ अंकित कराया है।

लड़ाई को साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा
मोदी ने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इस अभियान को साम्प्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी इन विरोधी ताकतों से मुकाबला करने की ठान ली है।

मोदी ने नोटबंदी के बाद अपने दूसरे और इस साल के अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि नोटबंदी के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन देश की जनता ने सरकार का साथ दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जनता का साथ मिलेगा तब तक ऐसे लोगों से लड़ना बहुत आसान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »