28 Mar 2024, 22:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 11:01AM | Updated Date: Dec 25 2016 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से 'मन की बात' की। उन्होंने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने आज 27वीं बार और वर्ष 2016 में आखिरी बार रेडियो के जरिए देशवासियों से 'मन की बात' की। नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने आज दूसरी बार ‘मन की बात’की। 
 
पीएम मोदी ने कहा- मेरे प्यारे देशवासियों नमस्कार, क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। आज मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। अटलजी के कामों को भुलाया नहीं जा सकता। देश में आज से दो नई योजनाओं की शुरुआत है। कैशलेस पर जिज्ञासा का माहौल है। 
 
आज 1500 लोगों को इनाम मिलेगा। आज से हर रोज 15 हजार लोगों को 1000 रुपए का इनाम मिलेगा। 14 अप्रैल को बंफर ड्रॉ में करोड़ो का इनाम मिलेगा। कैशलेस व्यापार करने पर अलग से इनाम मिलेगा। इनाम तब मिलेगा जब आप ई पेंमेंट करेंगे। व्यापारियों का काम भी चलेगा और इनाम भी मिलेगा। व्यपारियों के लिए डिजिटल योजना की शुरुआत हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »