24 Apr 2024, 17:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने शिवाजी स्मारक और मुंबई-पुणे मेट्रो की रखी आधारशिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2016 10:09AM | Updated Date: Dec 24 2016 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिन के दौरे पर महाराष्ट्र आयेंगे जहां वह मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक तथा मुंबई और पुणे में मेट्रो रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

मोदी पड़ोस के रायगढ़ जिले में एमआईडीसी पटलगंगा में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वह मुंबई तट के करीब अरब सागर में उस स्थल पर जाएंगे जहां राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के विशाल स्मारक बनाने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री का दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका का घमासान मुकाबला कुछ महीने बाद होने वाला है।

शिवाजी स्मारक की मुख्य विशेषताओं में मराठा शासक की 192 मीटर लंबी प्रतिमा होगी। राजभवन के किनारे से 1.5 किलोमीटर दूर यह चट्टानों पर बनायी जाएगी। इस पर कुल 3600 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में कहा कि शिवाजी स्मारक देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लंबा स्मारक होगा। उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया।

बाद में मोदी उपनगर बांद्रा में मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दो मेट्रो रेल परियोजनाओं, एलिवेटेड रेल कॉरिडोर परियोजना और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) की आधारशिला रखेंगे।

सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के एमएमआरडीए कार्यक्रम में मोदी के साथ मंच साझा करने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री पुणे के लिए रवाना होंगे जहां वह पुणे मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम में राकांपा नेता शरद पवार मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

स्मारक परियोजना को लेकर मछुआरों और पर्यावरणविदों की तरफ से विरोध हो रहा है जिन्होंने आरोप लगाया है कि इससे समुद्री जीवन और अरब सागर की पारिस्थितिकी पर असर पड़ेगा। चेंबूर से आज एक रैली रवाना की गयी जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि राज्य के छत्रपति शिवाजी किले से रेत और मिट्टी लेकर जमा हुए।

शिवाजी रथ के नेतृत्व में रैली गेटवे ऑफ इंडिया पर खत्म होगी जहां मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों से आया जल भरा कलश और मिट्टी को प्राप्त करेंगे। इसके बाद यह प्रधानमंत्री को थमा दिया जाएगा और फिर स्मारक स्थल ले जाया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »