20 Apr 2024, 07:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

7100 करोड रूपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2016 6:18PM | Updated Date: Dec 23 2016 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 स्वदेशी बहुउद्देशीय निगरानी विमानों और सेना के लिए डेढ हजार परमाणु ,जैव और रासायनिक रक्षा प्रणालियों सहित 7100 करोड रूपए के रक्षा सौदों को आज मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में यहां हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इसके साथ ही सेना तथा वायु सेना के लिए अत्याधुनिक थ्री डी रडार और वायु सेना के लिए एक भारी परिवहन विमान सी -17 ग्लोबमास्टर की खरीद को भी मंजूरी दी गई। वायु सेना के पास पहले से ही दस ग्लोबमास्टर विमान हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »