29 Mar 2024, 04:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मार्च तक बनवा लें आधार कार्ड, नहीं तो छिन जाएगी फूड सब्सिडी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2016 12:06PM | Updated Date: Dec 23 2016 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मार्च तक बाकी बचे 30 फीसदी लोगों को आधार कार्ड बनवाना जरूरी कर दिया है, क्योंकि जिन लोगों का आधार कार्ड नहीं होगा उनको फूड सब्सिडी की सुविधा नहीं दी जाएगी। गौर हो कि देश में 70 फीसदी से ज्यादा लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। 
 
सरकार ने तीन महीने में सभी राशन कार्ड धारकों को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं और बाकी बचे 30 फीसदी लोगों को आधार कार्ड बनवाने को कहा गया है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का मानना है कि आधार कार्ड के इस्तेमाल से धांधली से बचा जा सकता है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सरकार को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मार्च 2017 की समय सीमा तय की है, जब सभी 128 करोड़ भारतीयों के आधार कार्ड बन जाएं। माना जा रहा है कि मार्च 2017 तक देश के हर नागरिक के पास अपना यूनिक नंबर होगा। आधार पंजीकरण को 100 करोड़ तक के ऐतिहासिक आंकड़े पर पहुंचाने के बाद यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया को यह समय सीमा दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »