20 Apr 2024, 14:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुराने नोटों को बदलने के आरोप में व्यापारी पारस लोढ़ा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 3:57PM | Updated Date: Dec 22 2016 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोलकाता के एक व्यापारी पारसमल लोढ़ा को प्रवर्तन निदेशालन ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक पारसमल लोढ़ा पर 25 करोड़ रुपए से ज्यादा के पुराने नोट को नए नोट में बदलने का आरोप है। 
 
उनकी गिरफ्तारी मुंबई एयरपोर्ट से की गई, जब वो विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पारसमल लोढ़ा उस वक्त प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आए थे, जब दिल्ली के वकील रोहित टंडन के ऑफिस से 13 करोड़ रुपए बरामद हुए थे। उस वक्त टंडन और लोढ़ा के बीच आर्थिक संबंधों का खुलासा हुआ था। 
 
पारसमल पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक के चर्चित कारोबारी शेखर रेड्डी और रोहित टंडन के काले नोटों को सफेद किया है। ईडी लगातार उन पर नजर रखे हुए था। गिरफ्तारी की आशंका के चलते लोढ़ा विदेश भागने की फिराक में थे। इससे पहले ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »