29 Mar 2024, 16:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी के बाद अब सिद्धू भी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी से मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2016 10:39AM | Updated Date: Dec 21 2016 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब की सियासत में नवजोत सिंह सिद्धू अब नए अवतार में दिख सकते हैं। अमृतसर (शहर) की विधानसभा सीट जिससे अब तक सिद्धू की पत्नी विधायक हैं, वहां से अब सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर उतर सकते हैं। वहीं ऐसी भी खबर है कि इसी हफ्ते सिद्धू कांग्रेस में भी शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को सिद्धू दिल्ली में राहुल गांधी से उनके घर पर भी मिले। राहुल के साथ सिद्धू की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। कुछ दिन पहले ही सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी।
 
हालांकि मुलाकात के बाद यह साफ नहीं हो सका कि क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू कब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, लेकिन यह मुलाकात उस समय हुई, जब राहुल गांधी पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक परिणाम के कुछ ही घंटे बाद यह बैठक हुई है। बता दें कि नोटबंदी के बाद हुए इस चुनाव में 26 में 20 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि मात्र 4 सीटें ही कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। शिरोमणी अकाली दल को केवल एक सीट पर संतुष्ट होना पड़ा है। 
 
इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आलाकमान से बातें कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी से उन्होंने खुद को पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग की थी। कयास लगाया जा रहा है कि कुछ इस तरह की ही बात उन्होंने कांग्रेस से की है। बता दें कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »