18 Apr 2024, 21:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसी सप्ताह हो सकता है 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 10:20AM | Updated Date: Dec 20 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी सप्ताह चुनाव आयोग कर सकता है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव कार्यक्रम का खाका तैयार किया जा चुका है। 
 
इसे चुनाव आयोग की एक या दो बैठकों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार के लिए आयोग की ओर से 35 से 40 दिन का वक्त दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव कराए जा सकते हैं। खबर ये भी है कि 20 दिसंबर को चुनाव आयोग के उपनिर्वाचन आयुक्त विजय देव उत्तर प्रदेश के चार जिलों का दौरा करने वाले हैं।
 
उप्र पर टिकी सबकी निगाहें
दरअसल इन 5 राज्यों के चुनावों में उत्तर प्रदेश का चुनाव सबसे अहम है। यहां पर भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा चुनावी मैदान एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए पूरी तैयारी के साथ प्रचार में जुट गई हैं। चुनावी प्रचार के मामले में भाजपा और सपा सबसे आगे हैं। खुद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए रैली कर रहे हैं।
 
वहीं अखिलेश यादव विकास का नारा देते हुए मोर्चा संभाले हुए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती भी लोगों को अपने पाले में करने के लिए रैलियां कर रहे हैं। सभी पार्टियां केवल चुनाव की तारीखों का ऐलान होने का इंतजार कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »