23 Apr 2024, 17:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोमवार को जापान जाएंगे नौसेना प्रमुख एडिमरल सुनील लांबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2016 3:42PM | Updated Date: Dec 18 2016 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भारत और जापान के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से कल जापान की यात्रा पर जाएंगे। एडमिरल लांबा यात्रा के दौरान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के प्रमुख एडमिरल तोमिहिशा ताकेई रक्षा राज्य मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। भारत और जापान के बीच मजबूत रक्षा सहयोग है और यह मुख्य रूप से समुद्री क्षेत्र में सहयोग पर केन्द्रित है। दोनों देशों के बीच वर्ष 2001 में व्यापक सुरक्षा वार्ता की शुरूआत के बाद इसे संस्थागत रूप दिया गया। 
 
भारत ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल को 2005 से अपने अभ्यास में नियमित सदस्य बनाया था। उससे पहले उसने वर्ष 2007, 2008, 2009 और 2014 में मालाबार अभ्यास में हिस्सा लिया था। उसने बंगाल की खाड़ी में मालाबार 15 और पश्चिमी प्रशांत महासागर में मालाबार 16 में भाग लिया।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »