29 Mar 2024, 15:09:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ने ठहराया नए सेनाप्रमुख की नियुक्ति को सही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2016 2:56PM | Updated Date: Dec 18 2016 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत की नए सेना प्रमुख के रुप में नियुक्ति को सही ठहराया है और कहा है कि इस निर्णय में पूरी पारदर्शिता बरती गयी है और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यहां कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत उप सेना प्रमुख हैं और उनको सेना प्रमुख बनाने में परिदर्शिता बरती गई है और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। उन्होंने कहा, “पूरा विपक्ष खासतौर से कांग्रेस हर बात का राजनीतिकरण करना चाहती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »