25 Apr 2024, 22:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत होंगे नए सेनाध्यक्ष, धनोआ को वायुसेना की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 11:30PM | Updated Date: Dec 18 2016 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शनिवार को 4 अहम प्रमुख नियुक्त किए है। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत भारतीय सेना के नए प्रमुख होंगे और एयर मार्शल बीएस धनोआ वायुसेना की कमान संभालेंगे। 

 
बिपिन रावत मौजूदा आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग की जगह लेंगे जबकि मौजूदा वायुसेना प्रमुख अरुप राहा की जगह एयर मार्शल बीएस धनोआ लेंगे। बिपिन रावत अभी उप-प्रमुख की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।
 
बिपिन रावत मूल रूप से उत्तराखंड के हैं। उन्होंने एक सितंबर 2016 को सेना के उप-प्रमुख का पद संभाला था। उन्हें दिसंबर 1978 में 11 गोरखा रायफल्स की 5वीं बटालियन में कमिशन प्राप्त हुआ था। वह देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए से स्नातक हैं। वहां उनको ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था।
 
जनरल दलबीर सिंह सुहाग और एयर चीफ मार्शल अरुप राहा, दोनों इसी साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
 
इनके अलावा शनिवार को दो अन्य प्रमुख पदों के लिए नए नामों का एलान हुआ है। झारखंड काडर के आईपीएस अधिकारी राजीव जैन अगले आईबी चीफ बनाए गए हैं और अनिल धसमाना को रॉ का प्रमुख बनाने की घोषणा की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »