25 Apr 2024, 15:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने की करुणानिधि से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 3:17PM | Updated Date: Dec 17 2016 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कावेरी अस्पताल में भर्ती द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रविड) अध्यक्ष एम करुणानिधि से आज मुलाकात की।

करुणानिधि को गले एवं फेफड़े में संक्रमण के कारण सांस लेने में दिक्कत पर गुरुवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांधी विशेष विमान के जरिए यहां पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल की ओर रवाना हो गए। उन्होंने अस्पताल में करुणानिधि से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बाद में अस्पताल के बाहर मौजूद संवाददाताओं से गांधी ने कहा कि करुणानिधि से उनकी यह निजी मुलाकात थी। उन्होंने द्रमुक नेता और तमिल जनता का अभिवादन किया और कहा कि करुणानिधि शीघ्र अपने घर लौटेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश भी दिया जिसमें करुणानिधि के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।

गांधी के यहां पहुंचने के मद्देनजर हवाई अड्डे और अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। द्रमुक नेता से मिलने के बाद गांधी दिल्ली लौट गए। गांधी की द्रमुक नेता के साथ यहां पहली मुलाकात थी। इससे पहले हालांकि वह दो बार चेन्नई आए थे।

पहली बार उस समय आये थे जब अन्नाद्रमुक प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता अपोलो अस्पताल में भर्ती थी और फिर वह जयललिता के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने दोनों ही बार अपनी गठबंधन पार्टी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात नहीं की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »