26 Apr 2024, 05:16:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी साहसिक फैसला, सितंबर तक प्रभावी होगा GST: जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 12:16PM | Updated Date: Dec 17 2016 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को एक साहसिक फैसला बताते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था बदल रही है और भारत को एक उभरती हुई आर्थिक शक्तियों के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा टैक्स व्यवस्ता सितंबर से बंद हो जाएगी।
 
फिक्की के 89वें वार्षिक कार्यक्रम में अरुण जेटली ने कहा कि GST बिल पास होना हमारी बड़ी कामयाबी है। GST काउंसिल को अभी कई निर्णय लेने हैं। 10 बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। सितंबर 2017 को टैक्स की मौजूदा व्यवस्था बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श रूप में जीएसटी एक अप्रैल 2017 से शुरू होना चाहिए था, लेकिन कानून को अप्रैल और 16 सितंबर के बीच प्रभावी होना संवैधानिक अनिवार्यता है।
 
अरुण जेटली ने कहा कि बड़े नोटों को बंद करने में सरकार ने साहसिक फैसला किया है। भारत के पास नोटबंदी पर फैसला लेने की क्षमता है। अब यहां की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं है। दुनिया में भारत को एक उभरती शक्तियों के रूप में देखा जा रहा है।
 
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संकेत दिया कि 15.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने अमान्य नोटों के स्थान पर इतनी ही राशि की नई करेंसी जारी नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी अंतर को पूरा करेगी। 
 
वित्त मंत्री ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य किए जाने को एक साहसिक कदम बताया और कहा कि भारत में इतनी क्षमता है कि वह इस तरह के कदम उठा सके और इसका अनुभव उठा सके।
 
जेटली ने कहा कि उच्च मूल्य वर्ग के नोटों को अमान्य करने के फैसले से एक नई सोच और सामान्य चलन स्तर बना है। इससे पहले, पिछले सात दशक से जो सामान्य चलन था, वह स्वीकार्य नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »