20 Apr 2024, 15:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी: कांग्रेस के लिए देश से बड़ा दल - PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2016 12:10PM | Updated Date: Dec 16 2016 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले विपक्ष सत्ता पक्ष के घोटालों को उजागर करने के लिए ईमानदारी के पक्ष में आंदोलित होता था लेकिन सत्ता पक्ष देश की खातिर भ्रष्टाचार एवं काले धन के विरुद्ध मुहिम चला रहा है और विपक्ष इसके विरोध में खड़ा है। श्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए विपक्ष के रवैये पर तीखे प्रहार भी किए। उन्होंने देश की जनता से डिजीटल अर्थव्यवस्था को अपनाने की अपील की और कहा कि लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाऐं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »