28 Mar 2024, 22:51:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेवफा सोनम गुप्ता भी गूगल की टॉप 10 हस्तियों में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2016 8:13PM | Updated Date: Dec 14 2016 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के बाद सोनम गुप्ता ने गूगल की टॉप-10 पर्सनैलिटी लिस्ट में भी जगह बनाई है। बुधवार को जारी गूगल इंडिया की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में इस काल्पनिक किरदार का नाम तीसरे नंबर पर है। खास बात है कि ओलिंपिक में पदक जीतने वाली साक्षी मलिक और फिल्म एमएस धोनी से बॉलिवुड में कदम रखने वाली दिशा पाटनी के नाम सोनम गुप्ता से पीछे हैं।

यह नाम काफी समय पहले दस रुपये के नोट पर लिखा हुआ सामने आया था, नोट पर लिखा हुआ था, 'सोनम गुप्ता बेवफा है', लेकिन नोटबंदी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस लिस्ट में अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम सबसे ऊपर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर ओलिंपिक में पद जीतने वाली पीवी सिंधू का नाम है। सोनम गुप्ता के बाद चौथे स्थान पर जिम्नास्ट दीपा करमाकर का नाम है। गूगल की लिस्ट में रियो ओलिंपिक के अलावा पोकीमोन गो के बारे में भी खूब सर्च किया गया।
 
सोनम गुप्ता ने काफी पहले सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन नोटंदी के बाद लोगों ने उसकी उपियोगिता समझते हुए खूब मजे लिये। मार्केट में नए नोट आने के बाद लोगों ने 500 व 1,000 के नोटों पर भी 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर शेयर किया। लोगों ने सोनम गुप्ता के बारे में जानने के लिए गूगल का सहारा लिया और सोनम गुप्ता को तीसरे नंबर पर ला दिया।
 
गूगल के टॉप ट्रेंडिंग न्यूज इवेंट में रियो ओलिंपिक ने फिर से बाजी मारी, उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव और यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन का बाहर होना (Brexit) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 7वां वेतन आयोग, सर्जिकल स्ट्राइक, लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के बारे में भी लोगों ने खूब सर्च किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »