19 Apr 2024, 05:12:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM ने दी संसद हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 2:46PM | Updated Date: Dec 13 2016 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद हमले की 15 वीं बरसी पर इसमें शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत विभिन्न दलों के सांसदों और नेताओं ने संसद भवन परिसर में शहीदों के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद डी राजा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »