29 Mar 2024, 20:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी पर साथ देने के लिए मोदी ने जनता का आभार जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 7:59PM | Updated Date: Dec 8 2016 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी को आज एक महीना पूरा हो गया है। इस मुदे पर संसद चल नहीं रही है और बैंक और एटीएम पर लंबी कतारों का खात्मा नहीं हो रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर साथ देने के लिए देश की जनता को सलाम किया।

मोदी ने ट्विटर पर जारी संदेशों में नोटबंदी को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन का नाश करने का यज्ञ करार देते हुए जनता का आभार जताया और लेन-देन के लिए उससे नकदी रहित भुगतान व्यवस्था अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, मैं काले धन के खिलाफ जारी यज्ञ में हृदय से भागीदारी करने पर देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा है कि सरकार के इस फैसले से देश की जनता को कुछ परेशानी होगी लेकिन थोड़े समय के दुख से लंबे समय में लाभ होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »