29 Mar 2024, 16:34:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक तस्वीर बयान कर देती है हजार शब्दों में कही बात: नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 6:44PM | Updated Date: Dec 8 2016 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि हज़ार शब्दों की तुलना में एक तस्वीर किसी घटना को ज्यादा असरदार तरीके से बयान करती है। श्री नायडू ने यहां ललित कला अकादमी दीर्घा में आल इंडिया वर्किंग न्यूज कैमरामेन एसोसिएशन की चौथी द्विवार्षिक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा

कि जांच-परख के साथ दी गई खबर एक ताकत है और तस्वीर खबर को ज्यादा प्रामाणिक बनाती है। उन्होंने कहा लिखित और मौखिक शब्द संवाद के लिए आवश्यक हैं लेकिन कभी-कभार तस्वीरें उन्हें ज्यादा सशक्त बना देती हैं। अखबार और टेलीविजन केन्द्र दुनिया में हो रही घटनाओं को दिखाने में तस्वीरों का समुचित इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »