29 Mar 2024, 02:33:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पांच देशों से हैक हुए थे राहुल गांधी और कांग्रेस के अकाउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 2:30PM | Updated Date: Dec 8 2016 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पांच देशों से हैक हुआ था। यह जानकारी दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने दी। दिल्ली पुलिस को यह जानकारी ट्विटर ने दी। ट्विटर ने बताया कि जिन कम्प्यूटर से राहुल और कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए, उनके आईपी एड्रेस स्वीडन, रोमानिया, अमेरिका, कनाडा और थाइलैंड के पाए गए हैं।
 
दिल्ली पुलिस इन पांच देशों के सर्विस प्रोवाइडर्स को हैक करने वाले कम्प्यूटर के आईपी एड्रेस उपलब्ध कराने के लिए लिखेगी। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो पुलिस डिटेल्स के लिए इन देशों की अदालत में लैटर रेगोरेटरी देगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »