24 Apr 2024, 09:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

RBI जल्द जारी करेगा 100 के नए नोट, ये होंगे बदलाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2016 7:34PM | Updated Date: Dec 6 2016 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। RBI ने 50 और 20 रुपए के बाद अब 100 रुपए के भी नए नोट को लाने की घोषणा की है। RBI अब जल्द ही 100 रुपए के नए नोट जारी करेगा। RBI ने कहा है कि पुराने 100 रुपए के नोट भी कानूनी रूप से मान्य होंगे। 

100 रुपए का ये नोट 2005 की महात्मा गांधी सीरीज में ही छापे जाएंगे। इन नए नोटों के बाकी डिजाइन और सिक्यॉरिटी फीचर्स 100 के नोट की तरह ही होंगे। इसके अलावा इन नोटों में बढ़ते क्रम में अंक दर्ज होंगे। 

इससे पहले RBI ने 20 और 50 रुपए के नए नोटों को जारी किए जाने का भी ऐलान किया था। इन नोटों में सुरक्षा के नए फीचर शामिल किए जाएंगे। हालांकि पुराने 100 रुपए के नोट की कानूनी वैधता जारी रहेगी

नए नोट में होंगे ये बदलाव 

नए नोट में नंबर पैनल पर इनसेट लेटर नहीं होगा, इसके आलावा आरबीआई गवर्नर डॉ उर्जित पटेल के हस्ताक्षर इसपर होंगे, साथ ही नोट की प्रिंटिंग वर्ष 2016 लिखा जाएगा।

20 और 50 के पुराने नोट भी चलेंगे 

20 रुपए के नए नोट के दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर ‘L’ लिखा होगा। वहीं 50 रुपए के नए नोट पर दोनों नंबर पैनल पर आने वाले इनसेट लेटर को हटाया जाएगा। हालांकि 20 और 50 रुपए के पुराने नोट चलते रहेंगे।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500-1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला लिया था। इसके बाद 500-2000 के नए नोट सर्कुलेशन में आए हैं। कैश की किल्लत दूर करने के लिए अब ये कदम उठाया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »