17 Apr 2024, 02:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

काले धन के खिलाफ परिवर्तन की अगुआई करें देशवासी-मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 5:30PM | Updated Date: Dec 2 2016 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से मजबूत भारत की नींव रखने के लिए काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन की अगुआई करने की अपील की है। श्री मोदी ने सोशल साइट लिंक्डइन पर कहा मैं आप सभी विशेषकर अपने युवा मित्रों से कैशलेस लेनदेन की तरफ अन्य लोगों को प्रेरित करने और परिवर्तन की अगुआई करने का अनुरोध करता हूं।

उन्होंने नोटबंदी के अपने निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आठ नवम्बर को सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला किया, जिसका मकसद भ्रष्टाचार और काले धन की बुराई को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी के भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। भ्रष्टाचार विकास को धीमा करता है और गरीबों, नव मध्यम वर्ग तथा मध्य वर्ग के सपनों को कुचल देता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »