24 Apr 2024, 10:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी: आज से पेट्रोल पंपों पर नहीं चलेंगे 500 के पुराने नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2016 11:40AM | Updated Date: Dec 2 2016 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद महीने की पहली तारीख है। एटीएम और बैंकों में लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। इस बीच 500 के पुराना नोट चलाने के लिए दी गई छूट में कुछ बदलाव किया गया है। खबर आई है कि 500 के नोट पेट्रोल पंप और एयर टिकट खरीदने के लिए सिर्फ आज तक ही इस्तेमाल हो सकेंगे।  
 
अब 2 दिसंबर तक ही पेट्रोल पंप और एयर टिकट काउंटर पर 500 के नोट लिए जाएंगे। पहले सरकार ने 15 दिसंबर तक छूट दे रखी थी। लेकिन इसे बदलकर 2 दिसंबर तक कर दिया गया है। वहीं, नेशनल हाईवे पर भी 2 दिसंबर तक टोल टैक्स में छूट है। इसके बाद से टोल टैक्स देना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »