29 Mar 2024, 14:32:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ मामले में 'AAP' सांसद भगवंत मान दोषी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 7:21PM | Updated Date: Nov 29 2016 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को संसद लाइव वीडियो मामले में लोकसभा किरीट सोमैया समिति ने दोषी पाया है। समिति मामले की रिपोर्ट कल यानी बुधवार को अध्यक्ष को सौंपेगी। मामले में सरकार ने सर्वसम्मति से फैसला लिया जिसके बाद मान पर कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, मान को सांकेतिक सजा देने की सिफारिश होगी।  

 
इस मामले की जांच के लिए लोकसभा ने एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है जिसमें यह पाया गया है कि मान द्वारा शेयर किए गए विडियो से संसद की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर होती हैं। 
 
क्या है मामला? 
गौरतलब है कि भगवंत मान जब अपनी कार से संसद जा रहे थे तो उन्होंने संसद की एंट्री से लेकर परिसर के अंदर तक के विडियो की फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी। इसके बाद भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा था कि मान की यह हरकत संसद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »