19 Apr 2024, 12:00:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज से विदड्रॉअल लिमिट खत्म, 24,000 से ज्यादा निकाल सकेंगे कैश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 12:51AM | Updated Date: Nov 29 2016 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण कैश की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार से बैंक खातों से रुपए निकासी की साप्ताहिक सीमा में ढील देने का घोषणा की है।

       
रिजर्व बैंक ने बताया कि, 29 नवंबर से जमा कराई गई राशि के बराबर जमाकर्ता कभी भी बिना किसी रोक के पैसे निकाल सकता है। हालांकि 500 और 1000 के नोटों को जमा कराने पर उनके बराबर मूल्य की राशि के लिए यह छूट लागू नहीं होगी।
       
रिजर्व बैंक ने बताया कि यह देखा गया है कि कई लोग निकासी की अधिकतम साप्ताहिक सीमा तय होने के कारण बैंकों में रुपए जमा ही नहीं करवा रहे हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार से नए व्यवस्था लागू की जाएगी।
 
बता दें कि, पहले आप बैंक खाते से एक दिन में 10 हजार और एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकाल सकते थे। अब यह लिमिट हटा दी गई है। लेकिन आप लीगल नोटों में जितना जमा करेंगे, उतना ही निकाल सकेंगे।
 
रिजर्व बैंक के मुताबिक अब लोग हफ्ते में बैंकों से चेक के जरिए 24,000 रुपए से ज्यादा निकाल सकेंगे। हालांकि, 24,000 रुपए से अधिक की निकासी पर लोगों को 2000 और 500 के नोट मिलेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »