25 Apr 2024, 10:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

काले धन के कुबेरों की कंगाली पर कांग्रेस को कष्ट क्यों :अब्बास नकवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 7:26PM | Updated Date: Nov 28 2016 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें नोटबंदी का नहीं, काले धन की नाकेबंदी का ‘आक्रोश’ है और मोदी सरकार के मिशन के खिलाफ कांग्रेस का ‘पोलिटिकल पाखंड’ कालेधन के कुबेरों की ‘कंगाली पर कोलाहल’ साबित हो रहा है।

नकवी ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में क हा कि नोटबंदी और काले धन के खिलाफ मोदी सरकार के मिशन के विरोध में कांग्रेस का ‘पोलिटिकल पाखंड’ कालेधन के कुबेरों की ‘कंगाली पर कोलाहल’ साबित हो रहा है। इस पोलिटिकल पाखंड का पार्टनर बन रहे कुछ राजनैतिक दल जाने-अनजाने में देश के रुख और माहौल के विपरीत आचरण कर रहे हैं और कांग्रेस के ‘सियासी शतरंज’ का मोहरा बन रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश, समाज का हर तबका भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसका देश पिछले लगभग सात दशकों से इंतजार कर रहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जेहाद और जंग, सड़कों पर नारा, राजनैतिक दलों का भाषण और चुनावी घोषणा पत्रों का हिस्सा तो हमेशा रहा है, लेकिन यह हकी़कत में कभी नही बदला। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हकीकत में बदला और अमली जामा पहना कर दिखाया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हकीकत में बदला और अमली जामा पहना कर दिखाया। उन्होंने कहा कि एेसा नहीं है कि इससे पहले किसी एक राजनैतिक दल को भ्रष्टाचार-काले धन से लडऩे का पूर्ण बहुमत नहीं मिला हो, या किसी राजनैतिक दल ने कालेधन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने का वादा नहीं किया हो, पर सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार और कालाधन के खात्मे के बजाय ज्यादातर सरकारें खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »