20 Apr 2024, 18:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जवानों ने दी चुनौती, दो घंटे में कर दें पाकिस्तान को धुआं-धुआं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 6:04PM | Updated Date: Nov 27 2016 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में सीमा पर पैदा हुए तनाव के बीच सैनिकों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सैनिकों ने पड़ोसी देशों को एक मैसेज दिया है। इसमें एक जवान अपनी कंपनी के अन्य सदस्यों के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है और पंजाबी में एक गाना गा रहा है। उसमें सुना जा सकता है कि जवान गा रहा है दुश्मन ने हमारा केवल प्यार देखा है, गुस्सा नहीं।

अगर सरकार हमें दो घंटे के लिए मंजूरी दे दो तो दुश्मन देश को तबाह कर देंगे। यह गाना एलओसी पर हमारे जवानों पर हमला करने वाले को स्पष्ट चुनौती नजर आ रहा है। जवान वीडियो में कह रहा है कि सेना चढ़ाई के लिए तैयार है और सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद वे दुश्मन देश को तबाह कर देंगे।

सत्ती कहता है कि मोदी जी तुमसे डरते नहीं है, वे तुम्हारी भलाई चाहते है और यही कारण है कि हम शांति से तुम्हे हर बार समझाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है। वीडियो में सैनिक यह कहते हुये सुनाई दे रहा है कि यदि सरकार हमें मंजूरी दे तो दो घंटे में पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्षे से ही मिटा दे। हालांकि,यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »