25 Apr 2024, 22:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नौसेना प्रमुख पांच दिन की श्रीलंका यात्रा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 5:01PM | Updated Date: Nov 27 2016 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से पांच दिन की श्रीलंका यात्रा पर हैं और इस दौरान वह दोनों देशों के बीच विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में संबंधों को बढाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। जारी आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार एडमिरल लांबा श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना, प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे , चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। एडमिरल लांबा समुद्री सुरक्षा और सहयोग के बारे में श्रीलंका द्वारा हर साल आयोजित किये जाने वाले ‘गाले सम्मेलन’ में भी हिस्सा लेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »