25 Apr 2024, 07:29:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जरुरत हुई तो दुश्मन की आंख निकालने में भी संकोच नहीं: पर्रिकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 9:57AM | Updated Date: Nov 27 2016 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि भारत कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा है लेकिन अगर दुश्मन ने उकसाया तो हम उनकी 'आंख निकालने' में भी पीछे नहीं हटेंगे।

पर्रिकर ने यहां से 20 किलोमीटर दूर अलदोना विधानसभा क्षेत्र में कल रात एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम युद्ध शुरु नहीं करना चाहते, लेकिन किसी देश ने अगर भारत की तरफ आंख उठा कर भी देखा तो सरकार के पास इतनी ताकत है कि हम उनकी आंखें बाहर निकाल कर उनके हाथों में रख सकें।

रक्षामंत्री ने कहा, पिछले तीन दिनों से सीमा पर शांति है क्योंकि अगर हमारे ऊपर अगर एक बार हमला हुआ तो हमने दो बार उसका जवाब दिया। हम जैसे को तैसा और ईंट का जवाब पत्थर से दे रहे है। जब उन्हें इसका अंदाजा हुआ तो वे हमारे पास आये और जवाबी कार्रवाई रोकने को कहा।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह तैयार है। जब से वह रक्षा मंत्री बने  हैं, पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हमारी सेना ने उन्हें घर में घुस कर मारा है, जो अतीत में संभव नहीं था। इस मौके पर केन्द्रीय आयुष मंत्री,गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर,उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा और अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »