20 Apr 2024, 19:04:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जन-धन खातों में जमा राशि 64 हजार करोड़ रुपए के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2016 10:11AM | Updated Date: Nov 26 2016 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से जन-धन खातों में जमा होने वाली राशि में लगातार इजाफा हो रहा है। 8 नवंबर के बाद से अब तक जन धन खातों में जमा राशि बढ़कर 64,252.15 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां लोगों ने 10,670 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का नंबर आता है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
इसके अलावा सरकार ने यह भी साफ किया कि किसी भी सरकारी बैंक ने अपने अधिकारियों को जन-धन खातों में अपनी ओर से कोई रकम जमा करने का आदेश नहीं दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ज्यादातर जीरो बैलेंस खातों में बैंक अधिकारियों की ओर से 1 या 2 रुपए जमा किए हैं।
 
उप्र अव्वल, बंगाल का दूसरा नंबर
वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में दिए लिखित जवाब में कहा, 16 नवंबर तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के 25.58 करोड़ खातों में 64,252 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। राज्यवार ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3.79 करोड़ खाते हैं और यहां 10,670 करोड़ की राशि जमा हुई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल का नंबर आता है, जहां 2.44 करोड़ खातों में 7,826 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
 
राजस्थान का तीसरा नंबर है, जहां 1.89 करोड़ खातों में 5,345.57 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। वहीं बिहार में 16 नवंबर तक 2.62 करोड़ जनधन खातों में 4,912.79 करोड़ की राशि जमा हुई। संतोष गंगवार ने बताया कि कुल 25.58 करोड़ जन धन खातों में से 5.98 करोड़ यानी 23.02 प्रतिशत खाते जीरो बैलेंस वाले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »