23 Apr 2024, 11:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिजर्व बैंक काउंटरों पर 500- हजार के पुराने नोट बदलना जारी रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 7:29PM | Updated Date: Nov 25 2016 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नोटबंदी के दायरे में आये 500 और एक हजार रुपये के नोट अब सिर्फ रिजर्व बैक में बदले जा सकते हैं। रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि प्रचलन से बंद किये जा चुके 500 और एक हजार रुपये के नोट उसके यहां बदले जा सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि सरकार ने गत नौ नवंबर से 500 और एक हजार रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर दिया था। सरकार आज से इन नोटों को बैंकों में बदलने पर रोक लगा दी है और लोगों से इसे अपने खाते में जमा कराने के लिए कहा गया है। 
 
सरकार ने कल घोषणा की थी कि चलन से बाहर किए गए 500 और 1000 के पुराने नोटों को अब बैंकों के काउंटर पर नहीं बदला जा सकेगा। इसके स्थान पर लोगों को इसे अपने बैंक खातों में जमा कराना होगा।
 
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को सलाह देता है कि रिजर्व बैंक के काउंटरों से मौजूदा सीमा के तहत लोगों के 500 और 1000 के पुराने नोट बदलना जारी रहेंगे। पुराने नोटों को बदलने के लिए 2000 रपये प्रति व्यक्ति की सीमा है। बता दें कि देशभर में आरबीआई के 19 काउंटर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »