25 Apr 2024, 15:35:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

500 रुपए के नए नोट में सामने आई ये गड़बड़ी, RBI ने मानी चूक!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 2:15PM | Updated Date: Nov 25 2016 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद नए 500 और 2000 के नोट बाजार में आ चुके हैं और चलन में हैं। इस बीच 500 रुपए के नए नोट में ऐसी गड़बड़ी सामने आई है जो सरकार के जाली नोट खत्‍म करने के मकसद पर पानी फेर सकती है।

जालसाजी व नकली नोटों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाए गए नए नोटों में कई छोटे-बड़े फर्क देखने को मिल रहे हैं। खबर के मुताबिक  दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि '500 के नोटों में अशोक स्तंभ, सीरियल नम्बर के साइज में तो फर्क है ही। साथ में महात्मा गांधी की तस्वीर की परछाई भी ज्यादा दिखाई दे रही है। 

गुरुग्राम में रहने वाले रेहन शाह ने दोनों नोट में किनारों का साइज भी अलग-अलग बताया। वहीं मुंबई में रहने वाले एक शख्स ने 2000 रुपए के नोट के छुट्टे कराए थे और उन्हें 500 रुपए के दो नोट मिले। इन दोनों के कलर में फर्क था। एक हल्के रंग की छपाई से था। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की प्रवक्ता अल्पना किल्लावाला ने कहा- यह नोट प्रिटिंग में की गई गलती हो सकती है। क्योंकि इस समय काम का काफी दबाव है। हालांकि लोग बेझिझक इन नोटों को ले सकते हैं या चाहें तो आरबीआई को वापस कर सकते हैं।
 
विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों की उलझन का फायदा नकली नोट चलाने वालों को मिल सकता है। काफी सालों से क्राइम विभाग को देख रहे एक सीनियर IPS ऑफिसर ने कहा- चूंकि लोग पूरी तरह से 500 के नोट के फीचर नहीं समझ पाएंगे, ऐसे में वह नकली नोट को भी बिना पहचाने रख सकते हैं। अगर बाजार में 500 के ऑफिशियल नोट भी दो रूप में मौजूद होगा तो तीसरे या नकली रूप को भी लोग नहीं पहचान पाएंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »