19 Apr 2024, 13:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के सर्वे को शत्रुघ्न ने बताया प्लांटेड, कहा- मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 8:51PM | Updated Date: Nov 24 2016 8:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। जाने माने बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर एप के माध्यम से कराए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों की सत्यता पर सवाल खड़े करते हुए इसे निहित स्वार्थ से जुड़ा बताया है।

 
सिन्हा ने माइक्रो ब्लॉलिंग साइट ट्विटर पर लिखा, लोग मूर्खों की दुनिया में जीना बंद कर दें। लोगों को हो रही तकलीफों को समझें। निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए कराए गए सर्वे और प्लांटेड स्टोरी को अब बंद करो। इसकी गहराई में जाना होगा।  उन्होंने ट्वीट में कहा कि गरीबों, पीड़तिों, शुभचिंतकों, मतदाताओं, समर्थकों और महिलाओं के दर्द को समझना जरूरी है।
 
शॉटगन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, देश की माताओं और बहनों के द्वारा विशेष परिस्थितियों के लिए कई सालों में जमा की गई राशि को कालेधन से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। हालांकि शॉटगन ने इनमें से कुछ ट्वीट को हटा दिया है। 
          
उल्लेखनीय है कि नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए लोगों की राय मांगी थी जिसमें 93 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को सही माना था। हालांकि इससे पहले नोटबंदी को लेकर शॉटगन अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री के निर्णय की तारीफ चुके हैं।
 
BJP ने दी कांग्रेस में जाने की नसीहत 
नोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किए गए परोक्ष हमलों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने पलटवार करते हुए शत्रुघ्न को कांग्रेस में जाने की नसीहत दी है। 
         
शॉटगन शत्रुघ्न के ट्वीट हमलों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने ट्वीट कर कहा, शत्रुघ्न जी परोक्ष रूप से आप क्यूं कांग्रेस का समर्थन करते है। भ्रष्टाचारियों और कालाधन वालों से बहुत प्रेम है तो कांग्रेस में ही चले जाइए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »