24 Apr 2024, 13:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी का विरोध करने वाले देशद्रोही: बाबा रामदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2016 7:08PM | Updated Date: Nov 21 2016 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव ने नोटबंदी का विरोध करने वालों को 'देशद्रोही' करार देते हुए सोमवार को कहा कि मंदिरों में छिपी अकूत संपत्ति का भी खुलासा होना चाहिए। 
           
बाबा रामदेव ने नोटबंदी के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में उतरे हिंदू साधु -संतों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस फैसले का विरोध करने वाले देशद्रोही हैं। 
 
उन्होंने कहा कि इस साहसिक कदम का विरोध करने वाले राजनीतिक दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने इन राजनीतिक दलों से सवाल किया कि इस फैसले में गलत क्या है। 
          
उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसा कड़ा कदम उठाने के कारण मोदी की जान को खतरा है इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी बात सामने आई है कि मंदिरों में जमा अधिकांश पैसा बेनामी और कालाधन है। मंदिरों को या तो स्कूल ,अस्पताल जैसे जनहित के काम करने चाहिए या अतिरिक्त पैसे का सरकार के समक्ष खुलासा करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »