29 Mar 2024, 16:08:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने दी इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि,कौन थे फिरोज जाने.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 11:45AM | Updated Date: Nov 19 2016 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इंदिरा गांधी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की इकलौती संतान थीं।

भारत की अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहबाद में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए और चौथी बार 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री रही थीं। इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की शादी वैदिक रीति-रिवाज से मार्च 1942 में इलाहाबाद में हुई थी।

1942 में एक साथ गए थे जेल 
1942 में भारत छोड़े आंदोलन के दौरान इंदिरा और फिरोज दोनों को जेल जाना पड़ा। इसके बाद फिरोज अंडरग्राउंड हो गए और करीब एक साल तक सामने नहीं आए। जेल में कैदियों के बीच वह काफी चर्चित रहे। 1948 में फिरोज और इंदिरा तीन मूर्ति हाउस में अपने दो बच्चों के साथ शिफ्ट हो गए।

नेहरू भी रह गए थे हैरान 
फिरोज गांधी की मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर तीन मूर्ति भवन पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। तब इंदिरा उनके शव के बगल में बैठी थीं। बड़ी संख्या में गरीब और मजदूर लोग वहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। तब ये देखकर खुद जवाहर लाल नेहरू भी हैरान थे। नेहरू ने तब अपने करीबी से कहा था, मुझे नहीं पता था कि फिरोज इतना लोकप्रिय हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »