24 Apr 2024, 11:36:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर के बैंक आज केवल बुजुर्ग नागरिकों के पुराने नोट बदलेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 9:25PM | Updated Date: Nov 19 2016 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। शनिवार को बैंक केवल वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए नोट बदलने की सुविधा देंगे। बाकी लोग नोट बदल नहीं पाएंगे। इसके अलावा शनिवार को बैंक अपने तय समय के अनुसार ही चलेंगे।
 
भारतीय बैंक संघ के अध्‍यक्ष राजीव ऋषि ने बताया कि यह देश भर के सभी बैंकों पर लागू होता है। राजीव ऋषि ने कहा, 'बैंक बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब बैंकों में भीड़ कम हुई है इसलिए शनिवार को नोट नहीं बदले जाएंगे। केवल वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए यह सुविधा जारी रहेगी।' उन्‍होंने कहा कि बैंक इस दिन का इस्‍तेमाल लंबित कार्यों को पूरा करने में करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »