20 Apr 2024, 15:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नए नोटों के लिए अपडेट हुए 22,500 ATM, अब नहीं आएंगे 1000 के नए नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2016 7:08PM | Updated Date: Nov 17 2016 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरूवार को कहा कि अब एक हजार रुपए के नए नोट नहीं आएंगे और गुरूवार को 22500 एटीएम तकनीकी तौर पर अपडेट हो जाएगें।

22500 ATM अपडेट
सूत्रों के अनुसार जेटली ने 1000 और 500 रुपए के नोटों का प्रचलन बंद किए जाने से उपजी स्थिति की यहां समीक्षा की है और बताया गया कि धीरे-धीरे भीड़ में कमी आ रही है। इसके बाद जेटली ने कहा कि देश में दो लाख से अधिक एटीएम है और आज तक 22500 एटीएम तकनीकी तौर पर अपडेट हो जाएंगे।
   
शादी के लिए 2.5 लाख निकालने की छूट
उन्होंने कहा कि 1000 के नए नोट जारी नहीं किए जाएंगे और जिनकी शादी है उनके माता-पिता को 2.5 लाख रुपए तक निकालने की छूट दिए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को राहत पहुंचाने के उनके लिए भी छूट की घोषणाएं की गई है।

फैसला वापस नहीं होगा
उन्होंने कहा कि, नोटबंदी पर सरकार ने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया कि फैसला किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा। जेटली ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि 'आप' और 'तृणमूल' ने जो मांग की है फैसले को वापस लेने की इसका तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

नहीं आएंगे 1000 के नए नोट
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोटों का प्रचलन बंद कर दिया था। हालांकि उस समय यह कहा गया था कि 1000 और 5000 के नए नोट आएंगे। 500 रुपए के नए नोट तो आ गए। लेकिन जेटली ने स्पष्ट कर दिया कि अब 1000 के नए नोट नहीं आएंगे।

बैंक कर्मचारियों ने किया सराहनीय काम
बैंककर्मचारियों की तारीफ करते हुए जेटली ने कहा, बैंक कर्मचारियों के सराहनीय काम के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। बीते 7 दिनों में उन्होंने करोड़ों रुपयों का लेनदेन किया है. बैंक कर्मचारी सुबह से शाम तक काम कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »