29 Mar 2024, 10:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के NGO पर 5 साल का बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2016 10:26AM | Updated Date: Nov 16 2016 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर कैबिनेट की मुहर के बाद पांच साल तक का बैन लगा दिया है। जाकिर नाइक की संस्था पर गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। 
आपको बता दें कि इसके पहले सरकार ने जाकिर नाइक के एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई गई थी।
 
नाइक अपने एनजीओ के लिए मिलने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल युवाओं को कट्टरपंथ बनाने और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए भड़काता हैं। गौरतलब है कि जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन उस वक्त घेरे में आ गई थी जब बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकी ने जाकिर नाइक के भाषणों का हवाला दिया था। इसके बाद से ही भारत में उन पर जांच होना शुरु हो गई थी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »