26 Apr 2024, 01:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब 18 नवंबर तक नहीं लगेगा टोल टैक्स, सरकार करेंगी भरपाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2016 7:28PM | Updated Date: Nov 14 2016 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में नेशनल हाई-वे पर स्थित टोल प्लाजों पर 18 नवंबर तक कोई चार्ज नहीं देना होगा। सरकार ने इस चार्ज में छूट की सीमा को चार दिन के लिए बढा दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो टोल न लेने से एजेंसियों को नुकसान होगा उसकी भरपाई सरकार करेगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए है। सरकार ने इस बारे में बीओटी व ओएमटी परिचालक कंपनियों सहित सभी फर्मों को निर्देश जारी किए है। सरकार ने 9 नवंबर को यह चार्ज 11 तक माफ करने की घोषणा की थी जिसे बढ़ाकर 14 अब 18 नवंबर कर दिया गया।

सरकार ने देशभर के सभी टोल नाकों या टोल प्लाजों पर वाहनों की आवाजाही सुगम रखने तथा नोटबंदी के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए उठाया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »