20 Apr 2024, 07:36:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहली बार लोगों के हाथ में 500 रुपये का नया नोट, ये हैं खास बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2016 8:10PM | Updated Date: Nov 13 2016 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत सरकार के जरिए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के पांच दिन बाद 500 रुपये के नए नोट भी बाजार में आ गए हैं। 2000 रुपये के नए नोट 10 नवंबर से ही मिल रहे हैं।

कैसे दिखते हैं 500 रुपये के नए नोट?
500 रुपये का ये नोट हरे रंग का है। नोट के फ्रंट में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर है। पीछे की तरफ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और लाल किले की तस्वीर है। नया नोट साइज में पहले के मुकाबला काफी छोटा और वजन में हल्का है। याद रहे कि ये नोट मौजूदा करंसी के मुकाबले पूरी तरह अलग हैं। ये इस तरह से तैयार किए गए हैं, जिनसे इन्हें कॉपी करना मुश्किल होगा।
 
आपको याद दिला दें कि दो हजार रुपये का नया नोट पिंक यानी गुलाबी रंग का है। इसमें आगे की तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर है जबकि पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर है। साथ ही स्वच्छ भारत का लोगो भी है। 2000 रुपये के नोट का साइज भी छोटा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »