18 Apr 2024, 20:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

500 और 2000 रुपए के नए नोट पुराने नोटों से कैसे अलग होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 7:23PM | Updated Date: Nov 9 2016 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कालेधन पर लगाम लगाने के लिए मौजूदा 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले से आम लोगों में अफरा-तफरी है। जाहिर है कि नए नोटों, जोकि जल्द ही बाजार में आ जाएंगे, को लेकर तमाम तरह के सवाल हैं। नए नोट कैसे दिखेंगे, इनमें और पहले नोटों में किस प्रकार के विजिबल अंतर होंगे, आदि।

- 500 रुपए के नए नोट का साइज 66mm x 150mm होगा।
- नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
- नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर होगी।
- नोट के पिछले हिस्से पर ही 'स्वच्छ भारत अभियान' का लोगो होगा।
- 2000 रुपए का नोट गुलाबी रंग का होगा। इसमें पीछे की ओर 'मंगलयान' की तस्वीर होगी।
- 2000 के नोट का आकार 66 mm x 166 mm होगा.मंगलवार शाम 500, 1000 के नोटों के बंद होने की खबर ने देशभर में तहलका मचा दिया।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी जिसे 1946 में बंद कर दिया गया। फिर दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया  गया जिसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया गया।
- 500 रुपए के नए नोट 'महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स' कहलाएंगे। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
- दिलचस्प यह है कि नोट पर 500 रुपए हिंदी में भी लिखा होगा। नोट के सीरियल नंबरों का फोंट साइज बदला गया है।
 
पहले कहा जा रहा था कि इसमें नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा और 2000 रुपए के हर नोट में एनजीसी (नैनो जीपीएस चिप) लगी होगी जिसके जरिए नोट की लोकेशन पता चल जाएगी। लेकिन वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने इसका खंडन करते हुए कहा कि जीपीएस चिप लगाने की बात गलत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »