16 Apr 2024, 21:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटों के लिए ‘नो टेशन,11 नवंबर तक टोल फ्री सभी नेशनल हाईवे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 6:55PM | Updated Date: Nov 9 2016 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार की तरफ से हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के राहत भरी खबर आ रही है। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद सरकार ने देश के सभी हाईवे को टोल फ्री करने का फैसला लिया है। 100 और हजार रूपए का नोट लेकर अगर आप किसी टोल बूथ से गुजर रहे हैं तो परेशान मत होइएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान कर दिया है कि 11 नवंबर रात 12 बजे तक देश के किसी टोल बूथ पर पैसा नहीं लिया जाएगा। जबरदस्त जाम के चलते गुड़गांव टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया था। ये घोषणा सिर्फ एक घंटे के लिए की गई थी। वहीं, मुंबई के बांद्रा सीलिंक रोड पर टोल बूथ में जाम खोलने के इरादे से 500 रुपए का नोट लेना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने अब टोल प्लाजा पर 11 नवंबर तक 500 और 1000 के नोट लिए जाने का आदेश दिया है। टोल प्लाजा पर लगे लंबे जाम के चलते ये फैसला लिया गया है। सरकार 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले से काफी खुश है। उनका कहना है कि समाज के बड़े तबके ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है। सरकार ने लोगों से संयम बरतने को कहा है

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »