20 Apr 2024, 05:46:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महात्मा गांधी के पोते कनुभाई का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2016 10:55PM | Updated Date: Nov 7 2016 10:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin


नई दिल्ली। कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे महात्मा गांधी के पोते कनुभाई गांधी का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को सूरत के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। कनुभाई गांधी का पूरा नाम कनु रामदास गांधी है।

गौरतलब है कि कनुभाई गांधी पिछले कई दिनों से सूरत के अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे। कनुभाई गांधी को दिल का दौरा पड़ने और लकवा मारने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नासा में रह चुके थे वैज्ञानिक
आपको बता दें कि कनु रामदास गांधी ने अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थान एमआईटी से पढ़ाई की थी। कनु अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा के वैज्ञानिक रह चुके थे। कनु गांधी की पत्नी का नाम शिवलक्ष्मी है, उनकी कोई भी संतान नहीं है। कनु ने 25 साल तक नासा की सेवा की। चार दशक बाद 2014 में स्वदेश लौटने के बाद उनके हालात बुरे हो गए थे।

कनु गांधी को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि वे एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। यह खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हाल-चाल जाना था। हालांकि कनु गांधी को कभी सरकारी मदद नहीं मिली।

कनु गांधी दांडी यात्रा पर महात्‍मा गांधी के साथ गए। दांडी यात्रा की जो एतिहासिक तस्‍वीर है उसमें गांधीजी की छड़ी थामे जो बच्‍चा दिखाई देता है वह कनु गांधी ही थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रवीट कर कनुभाईके निधन पर दुख जताया।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »