19 Apr 2024, 03:36:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बांग्लादेश: हिंदुओं पर हमले को लेकर सुषमा ने जताई चिंता, दिया मदद का भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2016 10:57PM | Updated Date: Nov 6 2016 10:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया है। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिंदुओं पर हुए इस ताजा हमले को लेकर चिंता जताई है। इसके अलावा उन्होंने वहां हिंदुओं की सुरक्षा में मदद का भरोसा भी जताया है।

सुषमा स्वराज ने एक ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब देते हुए बांग्लादेशी हिंदू मामले पर ट्वीट किया। सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त को वहां पीएम से संपर्क कर इसपर गहरी चिंता जताने का निर्देश दिया गया है। भारत सरकार बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

हिंदू परिवारों ने दूसरे इलाकों में ली शरण
हमले के बाद कई हिंदू परिवार अपने मकानों को छोड़कर चले गए और दूसरे इलाकों में शरण ले ली है। बांग्लादेश में शुक्रवार को हुई ताजा घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने बीते 30 अक्टूबर को ब्राह्मणबरिया में हिंदुओं पर हमले की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल 33 लोगों को हिरासत में लिया है।

मंदिरों में की थी तोड़फोड़
बांग्लादेश में हिंदुओं पर ताजा हमले की घटना में अज्ञात शरारती तत्वों ने उनके कुछ मकानों में आग लगा दी और दो मंदिरों में तोड़फोड़ की। कुछ दिनों पहले भी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले की ताजा घटना ब्राह्मणबरिया जिले के नासिरनगर इलाके की है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »